भरगामा: शेखपुरा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के शेखपुरा वार्ड संख्या 5 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर रविवार सुबह 10 बजे के करीब हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया गया.