शिवपुरी नगर: शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने लुधावली के शातिर अपराधी को ₹3 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, नशामुक्त बनाने की मुहिम
शिवपुरी शहर में युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहे नशा तस्करों के खिलाफ शिवपुरी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड से एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की 15.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।