*सीईओ जिला पंचायत ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश*
*सीएम हेल्पलाइन, ई-विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश*
*डिंडौरी, 20 जुलाई 2026*
सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति करने तथा जनहित से संबंधित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिक समय से लंबित प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत कर जिले की रैंकिंग को ए-ग्रेड श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में ई-विकास प्रणाली की समीक्षा करते हुए किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उर्वरक वितरण की नियमित निगरानी करने तथा सभी एसडीएम को मृदा परीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने तथा पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान और संक्रामक पशु रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही समग्र ई-केवाईसी, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, सभी डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#dindori #CMMadhyaPradesh #revenue #JansamparkMP #homdepartment
7 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026