दारू: सिलवार जगन्नाथ धाम का कपाट आज रात 9 बजे होगा बंद, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
सिलवार जगन्नाथ धाम का कपाट आज रात 9 बजे होगा बंद, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा। विशेष अनुष्ठान और महाआरती के बाद 16 दिनों के अज्ञातवास पर जाएंगे महाप्रभु, तैयारियां शुरू। हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर सिलवार स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ धाम मंदिर में आगामी 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है।