एत्मादपुर: गणेश पार्क के समीप एक मकान से ₹50 हजार नकद और लाखों रुपयों के सोने- चांदी के जेवर व एक लैपटॉप चोरी कर चोर हुए फरार
Etmadpur, Agra | Jul 25, 2024 थाना एत्मादौला के रामबाग क्षेत्र गणेश पार्क के पास एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखी 50 हजार रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। जानकारी पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित ने चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी