एत्मादपुर: पेठा नगरी वाली गली से महिला के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 24, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पेठा नगरी वाली गली से बुधवार को महिला के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ट्रांसयमुना क्षेत्र की रहने वाली मोनिका ने फिरोजाबाद के शेर सिंह और उसके चारो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है