एत्मादपुर: गांव भागूपुर के समीप ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर, भाई बहन की हुई मौत
Etmadpur, Agra | Jul 25, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भागूपुर के पास ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में गांव मोहम्मदाबाद निवासी आसिब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया। सिमरन ने ईलाज के दौरान कुछ घंटो बाद दम तोड़ दिया।