एत्मादपुर: थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 24, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में बुआ के पड़ोस की बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी 13 जुलाई से गायब थी। पिता ने सुरजीत निवासी द्वारकापुरी थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दिल्ली से किशोरी को खोज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।