कांके: धुर्वा विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री ने किया स्वागत
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2024 धुर्वा स्थित विधानसभा में सीएम हेमन्त सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अभिवादन और स्वागत किया। इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी सीएम हेमंत सोरेन का अभिवादन और स्वागत किया।