निवाली: ऑपरेशन हवालात: निवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
निवाली पुलिस टीम ने ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान जालू पिता गुलाब निवासी धाबाबावडी सरपंच फल्या थाना निवाली के रूप में हुई है। टीआई रामकृष्ण लौवंशी द्वारा बताया गया कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी जालु को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया है।