महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ में दबकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल 🚑
सोमवती अमावस्या पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान खरगोन निवासी वृद्ध महिला कमली बाई भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण गिर गईं। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर आया है। परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#MahakalTemple #UjjainNews #MPNews