मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, होटल कर्मचारी गिरफ्तार
फलावदा थाना क्षेत्र के महलका चौकी इलाके का मामला, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
मेरठ। मेरठ में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि थाना फलावदा की चौकी महलका क्षेत्र अंतर्गत आमिर के होटल पर काम करने वाला कर्मचारी मुस्तकिम रोटी बनाते समय थूकता हुआ वीडियो में नजर आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
मेरठ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कर्मचारी मुस्तकिम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
#मेरठ #Meerut #फलावदा #महलका #वायरलवीडियो #मेरठपुलिस #bulandvaninews