#पीड़िता के घर के पास मंडरा रहा था आरोपी, गहमर पुलिस ने दबोचा
बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में था वांछित, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
#गहमर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले के आरोपी को पुलिस ने पीड़िता के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 89 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता के घर के आसपास मौजूद है, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के पीड़िता के घर के पास होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सुचना की पुष्टि करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सज्जाद खान पुत्र शकील खान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम छाता करारी, थाना एवं जिला भभुआ, बिहार का निवासी है और वर्तमान में वार्ड संख्या छह, शकुंतला नगर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर में रहता था। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।
गहमर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गहमर थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 69, 89 और 351 (3) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
#ghazipurghat #GhazipurNews