#भदौरा में ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’ का आयोजन, पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन
भदौरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, संकल्प अभियान’ एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’ के अंतर्गत विकास खण्ड भदौरा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का पूर्व विधायक ने अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। #GhazipurNews Sunita Singh Gahmari