#गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग यूपी की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव अपने कामों के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रहे हैं और जाति, धर्म व तुष्टिकरण के नाम पर वोट क्यों मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर अखिलेश यादव अपने कर्मों के नाम पर वोट मांगेंगे तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। डिप्टी सीएम ने सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से मरीजों के पर्चे पर क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है, ताकि मरीज दवाओं और डॉक्टर की सलाह को आसानी से समझ सकें।
ब्रजेश पाठक गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन मशीन का भी लोकार्पण किया।
बाईट-ब्रजेश पाठक,डिप्टी सीएम यूपी। #GhazipurNews