लखनपुर: लखनपुर नगर और जुनवानी नवापारा में बरसते पानी में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
लखनपुर नगर सहित ग्राम पंचायत जुड़वानी नावापारा में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते,