खानपुर: खानपुर कस्बे में तालुका विधिक सेवा समिति ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया
खानपुर कस्बे में तालुका विधिक सेवा समिति ने आज बुधवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, बाल श्रम, साइबर अपराध आदि की जानकारी दी गई ।