कोटवा: कोटवा पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटी और एक हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस हत्या के प्रयास के एक आरोपी व दो न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आमवा से हत्या के प्रयास मामले जुल्फी ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुर्की के डर से सवैया निवासी शंभु साह आत्मसमर्पण किया। वही न्यायालय वारंटी TR no 41/25 के सुरेंद्र यादव को कटिया से गिरफ्तार किया गया।