जतारा: अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी, जेल: आत्मचिंतन व आत्मसुधार का केंद्र
अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज दिन रविवार को जेल जतरा में ऋषि युग्म के दिव्यसंरक्षण में सुबह 7 वजे से संगोष्ठी आयोजित की गई। साधना पश्चात ब्रिजकिशोर तिवारी आचार्य ने सभी बंदीजनों को व्यसनों की लत, व्यसनों से व्यक्ति, परिवार एवं समाज की हानि परक उद्बोधन देते हुए बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, मदिरा के परीत्याग की बात कही।