जहानाबाद: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन, 61 शिकायतों पर हुई सुनवाई
समाहरणालय परिसर जहानाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।