जहानाबाद: लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के छोटकी मठ देवरा गांव में एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर जब लड़की काट रहे थे तो पेड़ से अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायल व्यक्ति को परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल व्यक्ति चंदन कुमार के परिजनों ने बताया कि उनके पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।