राजगढ़: बायोस्टेड के 40वें स्थापना दिवस पर मंडियाघाट के 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
बायोस्टेड कंपनी ने 40वें स्थापना दिवस पर मंडियाघाट स्कूल के 10 मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को कुल 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा में आर्थिक सहारा देने के लिए की गई है।