पटियाली: पटियाली क्षेत्र के नगला झड़ी के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में नगला झड़ी के पास ट्रेन की चपेट में आकर 22 वर्षीय शहंशाद उर्फ छोटू की मौत हो गई। दोपहर 1:30 बजे रेलवे लाइनमैन ने शव देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।