चूरू: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व प्रभावी प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो।