चूरू: जिला परिषद सभागार में कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। जिला गोपालन समिति, जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति व जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।