गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने प्लॉट देने के नाम पर 3.52 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे प्लॉट देने के नाम पर धोखाधड़ी करके 3.52 लाख की ठगी करने वाले हिमांशु उर्फ अफजल उर्फ अफसान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के पावी सादकपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते साल 19 दिसंबर को वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।