गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार 1 अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
थाना कौशांबी पुलिस ने रविवार व सोमवार की मध्यरात करीब साढ़े 3 बजे चेकिंग के दौरान 2/5 वैशाली की पुलिया से एलिवेटिड रोड के नीचे पिलर के पास हत्या के मामले में फरार चल रहे नीरज नाम के 1 अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व आलाकल्ल रक्तरंजित चाकू बरामद किया गया है।