गाज़ियाबाद: PAC चौक पर एक युवक की पिटाई करते दबंग का वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की की गई मांग
आज रविवार की रात लगभग 10:00 बजे कैला भट्टा के PAC चौक पर एक युवक की पिटाई करते हुए दबंग का वीडियो लोगों द्वारा बना लिया गया। तो वही बताया गया कि आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। देखने में आया कि लोगों ने यह वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल किया। तो वही पुलिस के अधिकारियों से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है।