गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आज रविवार की रात 11:00 बजे लगभग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। तो वही बताया गया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त द्वारा एक पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। तो वही बताया गया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनको जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया।