गाज़ियाबाद: NH 9 हाईवे पर खुलेआम गाड़ियों से हूटर बजाते और स्टंटबाजी करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग
आज रविवार की शाम 4:15 के लगभग लोगों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। तो इस वीडियो के बारे में बताया गया कि यह वीडियो NH 9 हाईवे का है। जहां पर खुलेआम सड़क के ऊपर गाड़ियों में अवैध रूप से हूटर बजाते हुए स्टंट बाजी युवकों द्वारा की गई। तो वहीं देखने में आया कि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है।