पथरिया: महाकाल गैस एजेंसी पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम की छापेमारी, उपभोक्ताओं ने लगाए अनियमितता के आरोप
Patharia, Damoh | May 14, 2026 पथरिया कलेक्टर के निर्देशन में गुरुवार को पथरिया की थाना रोड स्थित महाकाल गैस एजेंसी पर प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की। एसडीएम निकेत चौरसिया के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों के सामने उपभोक्ताओं ने समय पर गैस न मिलने, अवैध सिलेंडर भंडारण, स्टॉक में अंतर और अधिक राशि वसूली की शिकायतें रखीं। जांच में अवैध भंडारण मिलने पर एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को फटकार लगाई।