शाहपुरा: भेड़ाघाट मे बारिश कम होने के बाद नर्मदा का जलस्तर घटा,श्रद्धालु पहुंच रहे नर्मदा तट पर
भेड़ाघाट और आसपास के इलाकों में बारिश का क्रम थमा हुआ है जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है वहीं बरगी बांध की गेट भी बंद है जिससे जल स्तर घट गया है श्रद्धालु भी पूजा अर्चन के लिए पहुंचने लगे हैं श्रद्धालुओं ने शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे बताया कि नर्मदा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है जिससे कि अब नर्मदा तटों पर पूजन करना संभव हो गया है।