फिरोज़ाबाद: हरियाणा के नूह में फिरोजाबाद के लेबर कालोनी निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, देर शाम शव घर आए
फिरोजाबाद के लेबर कालोनी निवासी राहुल पुत्र राजू वाल्मीकि, बादल पुत्र मनोज वाल्मीकि नोयडा गये थे रास्ते में हरियाणा के नूह के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गयी। दोनों मृतकों के शव फिरोजाबाद उनके निवास पर शनिवार देर सायं सवा सात बजे करीबन पहुंचे, जहां सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गये। दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।