सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने मारपीट मामले के फरार अभियुक्त और एक वारंटी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा पुलिस ने मारपीट मामले के एक फरार अभियुक्त को तथा एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस ने सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 28/25 मारपीट मामले में निस्ता गांव के रहने वाले महेश यादव के पुत्र नकचू कुमार उर्फ संजीव कुमार को तथा नंदपुर बिंदटोली गांव से स्थाई वारंटी देवन बिंद को गिरफ्तार किया है.