भोरे: सिंहपुर में तरबूज बेचने के दौरान भटकता हुआ मिला एक लड़का, ग्रामीणों ने दिया आसरा, पूछने पर बता रहा गांव भातपुरवा
थाना क्षेत्र के भत पुरवा गांव का एक लड़का ठेले पर तरबूज बेचते हुए गुरुवार की शाम भटककर सिंह पुर गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने जब उससे पूछा तो पहले वह कुछ भी नहीं बता पा रहा था। काफी देर के बाद पूछने पर उसने अपने माता-पिता और गांव भोरे थाना क्षेत्र के भतपुरवा बताया। शाम होने के कारण ग्रामीणों ने उसे अपने यहां सहारा देकर भोजन कराया। फिर पता करने में लग गए।