गोरखपुर: परिवहन विभाग गोरखपुर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में लगा रहा है पैनिक बटन, क्षेत्रीय प्रबंधक ने दी जानकारी
परिवहन विभाग गोरखपुर द्वारा रोडवेज की सभी बसों में अगले महीने तक पैनिक बटन लगा दिए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र की 780 बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे, अभी 330 बसों में डिवाइस लगा दी गई है।आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाते ही 10 से 15 मिनट में पुलिस बस में पहुंच जाएगी।