गोरखपुर: डीएम और एसएसपी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बने हुए मतगणना स्थल व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर ने विश्वविद्यालय परिसर के पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिसके सम्बध में एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लग गया है। गोरखपुर में एक जून को मतदान होगा, जिसको लेकर हम लोग पोलिंग पार्टीयो के रवाना स्थल,काउंटिंग स्थल का निरीक्षण किया गया है