गोरखपुर: कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब जमीन बचाने की लगाई गुहार
मथौली बाजार थाना कप्तानगंज का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा। उसने बताया कि उसकी जमीन जबरन कब्जा की जा रही है। जिसकी शिकायत उसने सभी अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री तक भी की अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि, उसकी सुनवाई होगी। लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद वह गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी जमीन बचने की गुहार लगाया है।