गोरखपुर: तरंग रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत गोरखनाथ पुलिस शिनाख्त में जुटी
तरंग रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है शिनाख्त में जुट गई है। थाना प्रभारी गोरखनाथ जी बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है पोस्टर के माध्यम से पहचान करने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि युवक के पॉकेट में ना ही कोई मोबाइल मिला है और ना ही कोई ऐसा सामान जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।