गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के खपड़हवा चौराहे पर थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने पीस कमेटी की मीटिंग को किया संबोधित
त्योहारों के मद्देनजर गुलरिया थाना क्षेत्र के खबर हवा चौराहे पर पीस कमेटी की एक मीटिंग थाना अध्यक्ष शशि भूषण राय द्वारा बुलाई गई। मीटिंग में आए हुए संभ्रांत लोगों से उन्होंने कहा कि आगामी ईद होली त्यौहार को शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की मदद करें। इस मीटिंग में हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने शिरकत किया।