गोरखपुर: महापौर और नगर आयुक्त ने गोरखनाथ मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ नगर आयुक्त ने गोरखनाथ मंदिर के पीछे लगन पैलेस मैरिज हाउस से बसियाडीह तक निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित ठेकेदार भी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर आयुक्त ने 15 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है।