कुम्भराज: जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर एसपी के सख्त निर्देश, मृगवास में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग
Kumbhraj, Guna | Apr 12, 2026 गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश दिए है। 12 अप्रैल देर शाम मृगवास थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, कुंभराज तहसील का यह इलाका राजस्थान बॉर्डर से लगा है। एसपी के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग की गई। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की। सभी को यातायात नियम पालन करने, नशे में वाहन न चलने जागरूक किया।