करछना: रोकड़ी नरैना गांव के सामने डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी नरैना गांव के सामने डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डाभी धरवारा निवासी विनय मिश्रा पुत्र कौशलेश मिश्रा नैनी से शाम 4 बजे बाइक से घर लौट रहा था। उसी दरमियान रास्ते में हादसा होने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।