मेराल: मेराल के लखेया गांव में जमीन देखने गए पिता-पुत्र व भतीजे पर जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज
मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में जमीन विवाद को लेकर करकोमा निवासी विनय प्रकाश तिवारी, उनके पुत्र अमन तिवारी और भतीजे अभिनव कुमार तिवारी पर बुधवार को हथियारबंद दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ सिर पर वार कर खून-खराबा किया, बल्कि पीड़ित की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर कब्जे में लिया और रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उनसे सोने की