कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, विधानसभा टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार।
देहरादून। जिला पंचायत देहरादून के पूर्व अध्यक्ष एवं बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस फैसले का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
#followersevryonehighlight
#follower