कोईलवर: कोईलवर-छपरा और बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण जाम, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी दो घंटे फंसी रही
कोईलवर-छपरा फोरलेन व बक्सर-पटना फोरलेन पर शुक्रवार को जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोईलवर-छपरा फोरलेन के जमालपुर के समीप दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे परिजनों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दृश्य का वीडियो पब्लिक एप टीम द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 रिकॉर्ड किया गया।