शाहजहांपुर: घर से निकलना मुश्किल है, खंभे लगे हैं लेकिन बिजली नहीं, क्षेत्रवासियों की परेशानी कोई सुनने वाला नहीं
शाहजहांपुर। महानगर के श्यामतगंज गौटिया में रहने वाले लोगों ने कैमरे के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। किसी ने जर्जर सड़क और जलभराव की परेशानी बताई तो किसी ने बिजली के खंभे लगने के बावजूद अब तक आपूर्ति शुरू न होने की शिकायत की। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पूरा इलाका कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से