बरेली: 17 लाख की अफीम के साथ मीट व्यापारी को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी फरार
बरेली – जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरेली पुलिस की टीम ने 712 ग्राम अवैध अफीम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गश्त के दौरान सम्राट अशोक नगर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा