साढ़ थाना क्षेत्र के असेनिया गांव में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि 3 बजे कार सवार बकरी चोर गिरोह ने ग्रामीण छेदालाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया और आठ बकरियां चुराकर फरार हो गए।पीड़ित ने बताया मौके पर डायल 112 की पुलिस आई थी।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।