घाटमपुर: केवड़िया गांव में महिला प्रधान से हुई मारपीट, सीएचसी में भर्ती, पुलिस कर रही जांच
घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतारा स्थित केवड़िया गांव में लेनदेन के विवाद में महिला प्रधान के साथ मारपीट की गई।महिला प्रधान सीएचसी घाटमपुर में भर्ती है।महिला प्रधान ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार रात 9 बजे बताया महिला प्रधान ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया है,जांच की जा रही है।